काशीपुर: बाइक लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, छह चोर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर,अमृत विचार। पुलिस ने बाइक लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चुराई गई 14 बाइकों को बरामद कर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका एक अन्य साथी अभी फरार है। सोमवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया …

काशीपुर,अमृत विचार। पुलिस ने बाइक लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चुराई गई 14 बाइकों को बरामद कर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका एक अन्य साथी अभी फरार है।

सोमवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि बरामद बाइकें बीते 8 माह के अंदर रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर, केलाखेड़ा समेत क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चुराई गई थी। बता दें कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बाइक चोरी की कई घटनाओं का संज्ञान लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर एएसपी व सहायक पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक व वरिष्ठ उपनिरीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। रविवार की शाम पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोरी की दो बाइकों से जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने शक के आधार पर दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना नाम ग्राम सीतारामपुर थाना स्वार जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी पवन पुत्र सुरेश, अंकुश पुत्र नरेश व अर्जुन सिंह पुत्र गोविंद सिंह बताया। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर, आईटीआई, गदरपुर, केलाखेड़ा आदि स्थानों से वह बाइकें चोरी कर अपने तीन अन्य मैकेनिक साथियों को बेचने का काम करते हैं जो चोरी की बाइकों को मॉडिफाइड कर पार्ट्स निकालकर आगे अन्य लोगों को बेचकर पैसा कमाते हैं। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम सीतारामपुर कोसी नदी के किनारे झाड़ियों से चुराई गई 12 बाइकें बरामद की। इस दौरान मौके से पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने पूछताछ में अपना नाम वार्ड नंबर 9 ग्राम मसवासी थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी प्रकाश पुत्र ईश्वर, ग्राम मिलक नौकरी थाना स्वार जनपद रामपुर निवासी गजेंद्र पुत्र भगवान दास व ग्राम भूबरा थाना स्वार जनपद रामपुर निवासी अर्पित पुत्र कृष्ण अवतार बताया।

वाहन चोर गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र गौरव, उप निरीक्षक संजीव कुमार, ओमप्रकाश, अशोक फर्त्याल, जितेंद्र कुमार, दीपक कौशिक, रविंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल जगमोहन, कुलदीप, अनुज त्यागी, नरेंद्र मेहता व कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल शामिल रहे।

संबंधित समाचार