हल्द्वानी: सरकारी नौकरी का लालच देकर ठग लिए 7 लाख रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी नौकरी के झांसे में एक बेरोजगार से सात लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। नौकरी न मिलने और इसकी एवज में ली गई रकम न लौटाने पर पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित जेल रोड वन आवासीय परिसर निवासी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी नौकरी के झांसे में एक बेरोजगार से सात लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। नौकरी न मिलने और इसकी एवज में ली गई रकम न लौटाने पर पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
पीड़ित जेल रोड वन आवासीय परिसर निवासी दीपक पांडेय के अनुसार वह बेरोजगार है। उसके एक मित्र के यहां कार्यरत महिला कर्मी के माध्यम से अमित मिश्रा नाम के व्यक्ति से संपर्क हुआ। महिला कर्मी अमित की बहिन है। उसने बताया कि भाई के उच्च सरकारी संबंधों के चलते उसे नौकरी मिल सकती है। इसके बाद वर्ष 2018 में अमित के झांसे में आए दीपक ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये दे दिए, लेकिन रकम लेने के बाद अमित लगातार टालामटोली करता रहा। इस बीच दीपक ने बतौर गांरटी अमित से एक-एक लाख रुपये के चेक ले लिए। आरोप है कि अब अमित नदारद है और उसकी बहन, मां और पत्नी उसे गुमराह कर रही हैं। दूसरी ओर अमित के दिए चेक बाउंस हो गए हैं।
सोमवार को पीड़ित एसएसपी से मिला और आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। एसएसपी के अनुसार दोनों पक्षों में किसी प्रकार का कानूनी अनुबंध नहीं हुआ है। चेक बाउंस होने का मामला दीवानी है। पीड़ित पक्ष को समक्ष न्यायालय में जाने की सलाह दी गई है।
