हल्द्वानी: पूर्व छात्र महासंघ उपाध्यक्ष ने प्रेमिका के घर के सामने गटका जहर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं विवि छात्र महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष सुंदर आर्य ने प्रेमिका के घर के सामने जहर गटक लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके पर नुवान की खाली शीशी मिली। हालांकि सुइसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के साथ ही अपनी जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं विवि छात्र महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष सुंदर आर्य ने प्रेमिका के घर के सामने जहर गटक लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके पर नुवान की खाली शीशी मिली। हालांकि सुइसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के साथ ही अपनी जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से ओखलकांडा विकास खंड के ढोली गांव और हाल हल्द्वानी के पीलीकोठी निवासी सुंदर (23) पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी के साथ ही अभाविप के विभाग संयोजक भी थे। उन्होंने मंगलवार लामाचौड़ स्थित प्रेमिका का घर के सामने जहर गटक लिया। इससे पहले उनकीहालत बिड़गने पर उन्हें नजदीकी एक निजी अस्पताल लाया गया।

जहां दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर फैलते ही संगठन और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका एक युवती से प्रेम प्रसंग था। वह शादी करना चाहते थे। लेकिन जातिगत तौर पर युवती के परिजन इस संबंध के लिए राजी नहीं थे। सूत्रों के मुताबिक लड़की की शादी कहीं और तय हो चुकी थी,जिसके चलते सुदंर अवसाद में था।

वह पहले भी विवाह संबंध न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दे चुके थे। मुखानी एसओ सुशील कुमार ने बताया कि नुवान के सेवन से मृत्यु की आशंका है। मौके से जहर की खाली शीशी मिली है। परिजनों और साथियों से मालूमात के साथ ही घटना की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार