काशीपुर: छात्रों ने कहा-देरी से फार्म भरने पर न वसूला जाए विलंब शुल्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ऑनलाइन परीक्षा फार्म आवेदन के दौरान विलंब शुल्क लेने से आक्रोशित छात्रों ने उच्च शिक्षा विभाग से तिथि बढाने और विलंब शुल्क नहीं लिए जाने की मांग की। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में काशीपुर के अलावा जसपुर, बाजपुर, रामनगर, सुल्तानपुर पटटी आदि स्थानों के छह हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। सोमवार …

काशीपुर, अमृत विचार। ऑनलाइन परीक्षा फार्म आवेदन के दौरान विलंब शुल्क लेने से आक्रोशित छात्रों ने उच्च शिक्षा विभाग से तिथि बढाने और विलंब शुल्क नहीं लिए जाने की मांग की।

राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में काशीपुर के अलावा जसपुर, बाजपुर, रामनगर, सुल्तानपुर पटटी आदि स्थानों के छह हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। सोमवार को कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे उन्नयन समिति उच्च शिक्षा उपाध्यक्ष डॉ. बीएस बिष्ट और उच्च शिक्षा उप निदेशक डॉ. एनएस बनकोटी को छात्रों ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि महाविद्यालय में भारी संख्या में निर्धन छात्र-छात्राएं पढते हैं। निर्धन परिवार अभी कोविडकाल से भी नहीं उबरा है। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षा फार्म आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की थी। वर्तमान में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं।

देरी से फार्म भरने पर छात्रों से विलंब शुल्क लिया जा रहा है। जिसके चलते निर्धन छात्रों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ृ रहा है। छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा फार्म की निर्धारित तिथि आगे बढाने और विलंब शुल्क नहीं वसूलने की मांग की है। वहां पर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, प्रियांशु कश्यप, शुभम कनौजिया, बादल मलिक, अक्षय रस्तौगी, जुवेद मंसूरी आदि थे। इसके बाद प्रो. बीएस बिष्ट और डॉ. एनएस बनकोटी ने कॉलेज व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय केंद्र का निरीक्षण किया।

संबंधित समाचार