अल्मोड़ा: साइबर सेल की मदद से वापस मिले बीस हजार रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। पुलिस ने साइबर सेल ने अपराधियों द्वारा एक युवती के खाते से उड़ाए बीस हजार रुपये पीडि़ता को वापस कराए हैं। पीडि़ता ने अपनी कार को बेचने के लिए ओएलएक्स पर अपलोड़ किया था। जिसकी आड़ में अज्ञात व्यक्ति ने पीडि़ता से बात कर खाते की गोपनीय जानकारी ली और बीस हजार …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। पुलिस ने साइबर सेल ने अपराधियों द्वारा एक युवती के खाते से उड़ाए बीस हजार रुपये पीडि़ता को वापस कराए हैं। पीडि़ता ने अपनी कार को बेचने के लिए ओएलएक्स पर अपलोड़ किया था। जिसकी आड़ में अज्ञात व्यक्ति ने पीडि़ता से बात कर खाते की गोपनीय जानकारी ली और बीस हजार रुपये उड़ा लिए थे।

साइबर सेल के प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि अल्मोड़ा निवासी रघुवर दत्त तिवारी की पुत्री ने अपनी कार को बेचने के लिए ओएलएक्स पर अपलोड किया गया था। जिसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने कार को खरीदने के लिए संपर्क किया। पीडि़ता के खाते में दस हजार रुपये भेजे। शेष राशि भेजने के लिए अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से पीडि़ता के खाते की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ली और उसमें से बीस हजार रुपये उड़ा लिए। पीडि़ता ने तत्काल इसकी सूचना साइबर सेल को दी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एअरटेल के नोडल अधिकारी और बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। शीघ्र कार्रवाई के बाद पीडि़ता के खाते से उड़ाए गए बीस हजार रुपये उसके खाते में वापस आ गए। साइबर अपराधी अलग-अलग तरह के जाल बुनकर लोगों की मेहनत की कमाई को उड़ा रहे हैं। एसएसपी का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति गूगल पे, फोन पे व पेटीएम का प्रयोग कर रहा है तो उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि है कि किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी किसी भी हालत में ना दें। साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दें।

संबंधित समाचार