बदायूं में पेड़ से टकराई कार, दो की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बदायूं/ करियामई। बरेली से एक जन्मदिन पार्टी से लौट रहे बिल्सी के युवाओं की कार बुधवार की देर रात हैबतपुर के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नगर पालिका परिषद के लिपिक और व्यापारी पुत्र की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। …

अमृत विचार, बदायूं/ करियामई। बरेली से एक जन्मदिन पार्टी से लौट रहे बिल्सी के युवाओं की कार बुधवार की देर रात हैबतपुर के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नगर पालिका परिषद के लिपिक और व्यापारी पुत्र की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिल्सी नगर पालिका परिषद के कर्मचारी विपुल चौहान पुत्र हरिओम चौहान की भतीजी की बरेली में जन्मदिन पार्टी थी। विपुल के साथ उसके दोस्त कन्हैया वार्ष्णेय पुत्र भुवनेश वार्ष्णेय निवासी मोहल्ला नंबर आठ साहबगंज के अलावा नगर पालिका कर्मचारी निशांत वार्ष्णेय, इरफान और रोहित सक्सेना पार्टी में शामिल होकर बुधवार देर रात कार से लौट रहे थे।

रात करीब 1:30 बजे हैबतपुर मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। विपुल चौहान और कन्हैया वार्ष्णेय की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीनों गंभीर घायल हो गए। इनमें निशांत वार्ष्णेय की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संबंधित समाचार