बाराबंकी: ट्रांसफर लेटर मिला तो सफाई कर्मचारी ने पेट्रोल डालकर लगाई आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। एडीओ पंचायत कार्यालय पर शनिवार को तबादला होने से आहत सफाई कर्मचारी ने पेट्रोल डाल आग लगा ली। इसके बाद किसी तरह आग बुझाकर सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया गया। जहां उसे गंभीर हालत में देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। लोनीकटरा थाना छेत्र के ललईखेड़ा गांव निवासी असलम पुत्र गुलाम अली …

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। एडीओ पंचायत कार्यालय पर शनिवार को तबादला होने से आहत सफाई कर्मचारी ने पेट्रोल डाल आग लगा ली। इसके बाद किसी तरह आग बुझाकर सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया गया। जहां उसे गंभीर हालत में देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।

लोनीकटरा थाना छेत्र के ललईखेड़ा गांव निवासी असलम पुत्र गुलाम अली बुढनानापुर ग्राम पंचायत मे सफाई कर्मचारी पद पर तैनात हैं|शनिवार को जब वह ब्लाक परिसर स्थित एडीओ पंचायत कार्यालय पहुचा तो वहां मौजूद एडीओ पंचायत प्रमोद श्रीवास्तव ने उससे कहा कि तुम्हारा स्थानांतरण बुढनानापुर पुर से भिलवल पंचायत मे कर दिया गया है।

स्थानांतरण पत्र मिलते ही असलम ने कार्यालय के बाहर खडी बाइक से बोतल में पेट्रोल निकाल लिया। इसके बाद एडीओ पंचायत के समाने पहुंचते ही उसने तेल अपने ऊपर डालकर लाईटर से आग लगा ली। अचानक आग में जलते असलम को देखकर अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझाई। प्राथमिक उपचार के बाद बाराबंकी रेफर किया गया। राघवेंद्र सोनकर ने बताया कि असलम 70 फीसदी आग से जल गया है। इस्पेकटर अशोक कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर बोतल अन्य सामग्री बरामद कर लोगो से पुछताछ की।

संबंधित समाचार