बरेली: मामा-भांजे को ट्राली ने मारी टक्कर, भांजे की मौत
अमृत विचार,बरेली। बाइक सवार मामा-भांजे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। फरीदुपर थाना क्षेत्र के करपिया गांव के रहने …
अमृत विचार,बरेली। बाइक सवार मामा-भांजे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

फरीदुपर थाना क्षेत्र के करपिया गांव के रहने वाना कुन्दनलाल अपने मामा दाताराम के साथ शुक्रवार की रात बिशारतगंज के गांव मुसरकपुर जा रहा था। वह जैसे ही बुखारा रोड के ठयूरिया चौकी के पास पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में कुन्दनलाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि कुंदन छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
