बरेली: देर शाम तक सजी सुरों की महफिल, जमे रहे लोग
अमृत विचार, बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में पहली सांस्कृतिक संध्या वसंतोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें विशेष रूप से बरेली आए बनारस घराने के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दो दिवसीय चित्रोत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं की भी घोषणा की गई। इसमें कनिष्ठ वर्ग में अंशिका अग्रवाल और वरिष्ठ वर्ग में वार्नी शुक्ला …
अमृत विचार, बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में पहली सांस्कृतिक संध्या वसंतोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें विशेष रूप से बरेली आए बनारस घराने के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दो दिवसीय चित्रोत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं की भी घोषणा की गई। इसमें कनिष्ठ वर्ग में अंशिका अग्रवाल और वरिष्ठ वर्ग में वार्नी शुक्ला ने प्रथम स्थान हासिल किया। देर शाम तक चली सुर संगीत की महफिल ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति, सचिव आदित्य मूर्ति और ऋचा मूर्ति ने संयुक्त रूप से की। डा. उषा तिवारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। गायिका इंदू परडल और डा. पंकज शर्मा ने फिल्मी गीतों से महफिल में चार चांद लगाए।

भरत नाट्यम नृत्यांगना अंबाली प्रहराज ने गायक डा.पंकज शर्मा के स्वर से सजे कबीर के भजन ‘लागा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे’ पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। आनंद मिश्रा और शिव शंभू कपूर ने तबले पर जुगलबंदी प्रस्तुत की। अमृत मिश्रा ने कथक पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। बनारस घराने की श्वेता चौधरी ने भरतनाट्यम पेश किया।
बनारस घराने के वासु कृष्ण महाराज ने अपने छोटे भाई वैभव कृष्ण महाराज के साथ कथक से लोगों का मन मोह लिया। संचालन सेंटर हेड डा. कविता अरोरा ने किया। कार्यक्रम में हेड क्वार्टर उत्तर भारत एरिया के मेजर जनरल सबरी गिरीश और ब्रिगेडियर मोहन लाल, गुरु मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
