हल्द्वानी: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार की रात हल्दूचौड़ के शिवालिकपुर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी से हुए लूट का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में लूट की योजना बनाने वाले दो सूत्रधारों के साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी यूपी के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार की रात हल्दूचौड़ के शिवालिकपुर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी से हुए लूट का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में लूट की योजना बनाने वाले दो सूत्रधारों के साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी यूपी के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया लाइसेंसी रिवाल्वर और लगभग 70 फीसदी नकदी बरामद हुई। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त अवैध असहले और वाहन जब्त किए हैं।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने रविवार को पुलिस बहुद्देश्यीय भवन में पत्रकारों के समक्ष वारदात और पुलिस के वर्कआउट का खुलाया किया। बताया कि नाकेबंदी और चेकिंग के दौरान घटना में प्रयुक्त कार सवार बरेली के दीपक वाजपेयी और शाहजहांपुर के अरुणेश कुमार को लालकुआं से शाम सवा सात बजे गिरफ्तार किया गया।

इनकी निशानदेही पर वारदात में शामिल बरेली के मुनेंद्र, हरदौई के राजीव गुप्ता, बरेली के शोभित गुप्ता, और शाहजहांपुर के कमल किशोर को बरामद कर लिया। घटना के वक्त दीपक, अरुणेश, राजीव, शोभित, कमल कार में सवार थे। जबकि मुनेंद्र और शाहजहांपुर के प्रदीप तिवारी बाइक पर थे। इससे पहले कार और बाइक सवारों ने कारोबारी के घर से लेकर आनेजाने वाले रास्ते की बकायदा रैकी की थी। बताया कि एक आरोपी प्रदीप फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। लूट की इस योजना के मुनेंद्र और कमल ने तैयार की थी। जबकि मुनेंद्र और फरार आरोपी प्रदीप तिवारी ने आनेजाने के मार्गो की रैकी की थी। इस मामले में एक अन्य स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता भी प्रकाश में आई है। हालांकि पुलिस ने इस आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया।

पुलिस छान रही थी यूपी, लुटेरे हल्द्वानी में भटक रहे थे
हल्द्वानी। इस केस के सामने आने के बाद पुलिस में खलबली मच गई थी। पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जिस समय अंतरजनपदीय सीमाओं की नाकाबंदी पर यूपी की खाक छान रही थी, उस वक्त बदमाश लूट को अंजाम देने के बाद हल्द्वानी पुलिस की नजरों से बचते हुए हाइवे से लिंक रोक पर भटक रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बाहर भागने के बाद भी हल्द्वानी में डटे थे। अभी तक यह भी साफ नहीं हुआ कि जब आरोपी लालकुआं से पकड़े गए तो लूट का लाइसेंसी रिवाल्वर बरेली कैसे पहुंचा। और लूट की धनराशि बदमाशों ने आपस में कैस बांट ली।

पुलिस नहीं दे पाई 45 हजार का हिसाब
हल्द्वानी। लुटेरों ने कारोबारी से रिवाल्वर के साथ ही डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी लूटी थी। पुलिस अभी तक पकड़े गए छह आरोपियों के कब्जे से एक लाख पांच हजार रुपये ही बरामद हुए। कम रिकवरी के बारे में पूछने पर एसएसपी कोई जवाब नहीं दे पाई।

पकड़ने वाली टीम में 18 शामिल, पांच हजार का इनाम
हल्द्वानी। इस केस के खुलासे में लालकुआं कोतवाली के 11, नैनीताल एसओजी के पांच और सर्विलांस सेल के दो कार्मिकों को लगाया गया था। एसएसपी के साथ ही प्रभारी एसपी सिटी और सीओ सिटी पुलिस टीम का मार्गदर्शन कर रहे थे। पुलिस टीम में कोतवाल सुधीर कुमार, एसओसी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रथम रोहताश सिंह, द्वितीय एसएसआई मुनव्वर हुसैन, दारोगा संजय बृजवाल, कमित जोशी, संजीत राठौर, दिनेश जोशी, मुख्य आरक्षी दीपक अरोरा, सिपाही चंद्रन नेगी, भानु प्रताप, जितेंद्र कुमार, आनंद पुरी, तरुण मेहता, सुरेंद्र सिंदे, वीरेंन्र चौहान, केसी शर्मा, गिरीष भट्ट शामिल थे। एसएसपी ने बताया कि कुमाऊं आईजी ने पुलिस टीम को पांच हजार का पारितोषित दिया है।

संबंधित समाचार