हल्द्वानी: पौड़ी और ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
हल्द्वानी, अमृत विचार। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी की ओर से राज्य स्तरीय जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। छह दिवसीय यह प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सोमवार को पहला मैच …
हल्द्वानी, अमृत विचार। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी की ओर से राज्य स्तरीय जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। छह दिवसीय यह प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
सोमवार को पहला मैच चमोली और चंपावत की टीम के बीच खेला गया। इसमें चंपावत ने 1-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच पौड़ी और मुनस्यारी की टीम के बीच खेला गया। इसमें पौड़ी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुनस्यारी की टीम को 3-1 से हराया।
तीसरा मैच ऊधमसिंह नगर और टिहरी टीम के बीच खेला गया। इस दौरान टिहरी की टीम कड़ी मेहनत करने के बाद गोल करने में नाकाम रही और दूसरी ओर ऊधमसिंह नगर की टीम ने तीन गोल दागकर 3-0 से जीत हासिल की। चौथा मैच उत्तरकाशी और स्पोर्टस आफिस चमोली की टीम के बीच खेला गया। यह मैच ड्रा रहा।
इस दौरान महिपाल थापा, पुष्कर जोशी, अखिलेश मंडल, रजत नेगी और गौरव निर्णायक रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, उत्तराखंड फुटबॉल संघ के सचिव आरिफ अली, कुमार गौरव खोलिया, जितेंद्र बिष्ट, तनवीर, नवीन पंत, पूनम मेहता, नीता पोखरिया, विरेंद्र सिंह, हेमलता मेहता समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।
अनुसूचित बालक वर्ग में ट्रायल आज से
हल्द्वानी।राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति के ओपन बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन चार से छह मार्च तक होना है। ऐसे में नैनीताल जिले की टीम के चयन को लेकर ट्रायल मंगलवार और बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। इच्छुक खिलाड़ी अपना जाति प्रमाण-पत्र, दो कलर फोटो और कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट जरूर साथ लेकर आएं।
