रुद्रपुर: मजूदरी कर घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
रुद्रपुर, अमृत विचार। मजूदरी कर देर शाम घर लौट रहे खेड़ा निवासी एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। …
रुद्रपुर, अमृत विचार। मजूदरी कर देर शाम घर लौट रहे खेड़ा निवासी एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, खेड़ा निवासी अब्बास हुसैन मजदूरी का कार्य करता है। सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह अपना काम निपटा कर घर वापस जा रहा था, तभी काशीपुर मार्ग पर पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। इससे वह बाइक सहित ट्रक के पहिये में जा फंसा और कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक के रुकने पर राहगीरों ने उसे पहिए से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन बच्चों को छोड़ गया है।
