रुद्रपुर: तेंदुए के दांत,खाल और नाखून के साथ वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। वन्य जीव-जंतुओं तथा इनके अंगो के अवैध तस्करी करने वालों पर नकेल कसने वाली एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। सेराघाट निवासी एक तस्कर से तकरीबन पचास लाख कीमत के तेंदुए की दांत,खाल और नाखून बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार प्रभारी,उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद …

रुद्रपुर, अमृत विचार। वन्य जीव-जंतुओं तथा इनके अंगो के अवैध तस्करी करने वालों पर नकेल कसने वाली एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। सेराघाट निवासी एक तस्कर से तकरीबन पचास लाख कीमत के तेंदुए की दांत,खाल और नाखून बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार प्रभारी,उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद पिथौरागढ़ के सेराघाट क्षेत्र में दो लाेग वन्य जीव जन्तुओं के अंगो की तस्करी करने की फिराक में है।
सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा सेराघाट क्षेत्र में अभियुक्त राहुल सिंह डसीला पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह डसीला निवासी ग्राम सेरा उर्फ बडोली थाना बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़ को 6 तेंदुओं की खाल, 43 नाखून व 24 दांत के साथ पकड़ा।
आरोपी के वाहन ऑल्टो यूके 05सी 3938 को सीज कर दिया गया है। वहीं इस धरपकड़ के दौरान आरोपी के साथ मौजूद उसका अन्य साथी सोनू डोभाल पुत्र स्वर्गीय कैलाश सिंह डोभाल, निवासी शेरा बडोली सेराघाट जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
आपको बता दें कि लेपर्ड वाइल्ड लाइफ एक्ट में शेड्यूल 1 श्रेणी में आता है। आरोपी युवक के खिलाफ थाना बेरीनाग में वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह यह तेंदुओं  को करंट लगाकर मारते हैं और खाल निकालने के बाद ऊंची कीमतों में नेपाल के वन्यजीव तस्करों को बेचते हैं। इससे पूर्व भी वह 2019 में खाल बेचने के आरोप में सजा काट चुका है। आरोपी युवक से बरामद खालें तकरीबन दाे वर्ष पुरानी हैं और अन्तरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब पचास लाख रुपये आंकी जा रही है। उधर सूत्राें की मानें तो आरोपी तस्कर से कई अहम जानकारी प्राप्त हुईं हैं और इस खेल से जुडे़ कई अन्य नाम उजागर हो सकते हैं। तस्कर को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक केजी मठपाल, बृजभूषण पुरानी, कांस्टेबल महेन्द्र गिरी, किशोर कुमार, सुरेन्द्र सिंह कनवाल, दुर्गा सिंह पापड़ा, गुरवंत सिंह शामिल थे।

संबंधित समाचार