पंतनगर: 22 से 25 मार्च तक किसान मेले का होगा आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर ,अमृत विचार। पंतनगर विवि का 109वां अखिल भारतीय किसान मेला 22 से 25 मार्च तक आयोजित होगा। कोविड-19 के चलते इस बार किसान मेला में आंशिक बदलाव किया जाएगा। मेले का उद्घाटन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य करेंगी। विवि के कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने बताया कि कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए इस …

पंतनगर ,अमृत विचार। पंतनगर विवि का 109वां अखिल भारतीय किसान मेला 22 से 25 मार्च तक आयोजित होगा। कोविड-19 के चलते इस बार किसान मेला में आंशिक बदलाव किया जाएगा। मेले का उद्घाटन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य करेंगी। विवि के कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने बताया कि कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए इस मेले में किसानों के ठहरने की व्यवस्था नहीं की जा रही है।

किसान एवं अन्य परिसरवासियों को इस बार मेले में खान-पान एवं अन्य मनोरंजन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। किसानों को बीज, कृषि यंत्र एवं फर्टीलाइजर आदि के स्टालों का भ्रमण एवं क्रय करने की व्यवस्था अन्य मेलों की तरह ही होगी और विवि के शोध इकाई का भ्रमण भी कराने का प्रावधान रहेगा। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि किसानों को खरीफ फसलों के सभी उन्नत बीज, सब्जियां, फल-फूल एवं संकर बछियों की नीलामी के सभी स्टाल बिक्री हेतु लगाए जाएंगे। बताया कि किसान मेला प्रतिदिन प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक रहेगा।

संबंधित समाचार