हल्द्वानी: महिला अस्पताल में लगा बुजुर्गों को कोरोना टीका
हल्द्वानी,अमृत विचार। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी होने के बाद वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए महिला अस्पताल में बड़ी संख्या में बुजुर्ग पहुंच रहे हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से पोर्टल नहीं चलने के कारण लोगों को देर तक अस्पताल में ही प्रतीक्षा करने के लिए विवश …
हल्द्वानी,अमृत विचार। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी होने के बाद वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए महिला अस्पताल में बड़ी संख्या में बुजुर्ग पहुंच रहे हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से पोर्टल नहीं चलने के कारण लोगों को देर तक अस्पताल में ही प्रतीक्षा करने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
मंगलवार को सुबह से ही टीका लगवाने के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। महिला अस्पताल में 50 वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाया गया और 48 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया, लेकिन सुबह से ही इंटरनेट स्पीड कम होने के कारण विभागी पोर्टल भी देर से खुला, जिस कारण लोगों को देर तक प्रतीक्षा करना पड़ा।
सुबह से ही टीका लगाने के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की सास और सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह के पिता सहित कॉफी संख्या में लोग पहुंचे थे। उधर, टीका लगवाने के लोगों में कुछ बुजुर्गों को दोबारा आने के लिए कहा गया है। सुबह से दोपहर तक प्रतीक्षा के बाद भी टीका नहीं लगने से वह निराश दिखे।
बुजुर्गों को और स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। मंगलवार को पोर्टल खुलने से लोगों के दस्तावेजों के मिलान करने में देरी हुई। जिन लोगों के दस्तावेज मिलान नहीं हो सके हैं, उन्हे अगले दिन आने के लिए कह दिया गया है।
–डॉ. उषा जगपांगी, सीएमएस, महिला अस्पताल
