लखीमपुर खीरी: दीवार गिरने से नीचे दबकर दो बच्चों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव कलुआपुर में मिट्टी की दीवार गिरने से पास में खेल रहे दो मासूम बच्चे दब गए। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बच्चे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्चों की मौत से परिजनों का हाल बेहाल …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव कलुआपुर में मिट्टी की दीवार गिरने से पास में खेल रहे दो मासूम बच्चे दब गए। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बच्चे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्चों की मौत से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। तहसीलदार व धौरहरा पुलिस ने मौक मुआयना किया। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ईसानगर थाना क्षेत्र के समैसा निवासी लालमनि का आठ वर्षीय पुत्र कमलेश अपनी मां के साथ मंगलवार की दोपहर कलुवापुर गांव में अपनी ननिहाल में आया था । बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने ममेरे भाई छोटू (9) पुत्र नन्दराम के साथ साइकिल पर बैठकर खेल रहा था कि पड़ोसी सीताराम निगम की मिट्टी की दीवार ढह गई।

जिसके नीचे कमलेश और छोटू दब गए । आस-पड़ोस के लोगों ने दौड़कर दोनों को मलवे के नीचे से निकाला लेकिन कमलेश की मौत हो चुकी थी जबकि छोटू गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल छोटू को परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां करीब दो घण्टा चले इलाज के बाद उसकी भी मौत हो गई।

बच्चों की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर कलुआपुर गांव पहुंचे एसआई अवधेश यादव, सिपाही वशिष्ठ पांडेय, विजय पांडेय ने कमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार अनिल कुमार यादव भी गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दीवार गिरना दैवीय आपदा में नहीं आता है फिर भी सहायता दिलाने को रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा ।

संबंधित समाचार