धारचूला: रं समाज ने संस्कृति बचाने को एकजुट होने का आह्वान किया
धारचूला, अमृत विचार। रं समाज की संस्कृति को बचाने के लिए एकजुटता से काम करना होगा। इसके लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा। रं संस्कृति व समाज का पूरी दुनिया में डंका बजाने वाली रं कल्याण संस्था का बुधवार को वार्षिक आम सभा (एजीएम) में वक्ताओं ने यह विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में संगठन …
धारचूला, अमृत विचार। रं समाज की संस्कृति को बचाने के लिए एकजुटता से काम करना होगा। इसके लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा। रं संस्कृति व समाज का पूरी दुनिया में डंका बजाने वाली रं कल्याण संस्था का बुधवार को वार्षिक आम सभा (एजीएम) में वक्ताओं ने यह विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने की बात हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में संस्कृति व बोली -भाषा को संरक्षित रखने के लिए इस समाज की तारीफ की थी।
विगत वर्ष कोविड के चलते स्थागित हुए रं कल्याण संस्था की वार्षिक आम सभा नहीं हुई। इस बार एजीएम-देहरादून के श्रीनिवास वेडिंग पाइन्ट में आयोजित हुई। इस दौरान रं कल्याण संस्था के शाखाओं धारचूला, रालम पातो, पिथौरागढ, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, बरेली, लखनऊ, दिल्ली, देहरादून, रुड़की, मुरादाबाद आदि शहरों के आजीवन सदस्यों ने भी जूम लिंक से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रतिभाग किया। एजीएम में देहरादून शाखा के अध्यक्ष अमृता ह्यांकी ने सभी केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को फूलों के गुलदस्ता देकर स्वागत किया। संस्था के मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल तथा पद्मश्री व रं रत्न से सम्मानित मोहन सिंह गुंज्याल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव डॉ. विक्रम सिंह रौंकली ने किया।
केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष बिशन सिंह बोनाल ने अपने स्वागत संबोधन में अपने कार्य काल के दौरान संस्था द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान संस्था द्वारा प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट एव अमटीकर पत्रिका का भी विमोचन कराया गया।
इसी विमोचन के सिलसिले में जवाहर सिंह नाबियाल द्वारा संकलित प्रतिभा नपलच्याल द्वारा स्वर दिए गये रं समाज के प्राचीन शगुन गीत गीत माला “धनकी दैतोला गीत का भी विमोचन हुआ। उत्तराखंड पुलिस के आईजी संजय गुंज्याल ने रिग्लैबा पोर्टल पर अपनी प्रस्तुतिकरण देते हुए बताया कि अब रिगलैबा पोर्टल को एक बार टच करते ही पत्रिका का सारा समाचार मोबाइल में आ जाएगा।
इस दौरान पुराने कार्यकारिणी को दो वर्ष के लिए पुनः दायित्व दिया गया। इससे पहले मंचासीन संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल एवं केंद्रीय अध्यक्ष बिसन सिंह बोनाल व अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया। इस दौरान देहरादून शाखा के शान्ति नबियाल व महिला टीम ने संस्था गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
