बाराबंकी: मधुमक्खियों ने किया दंपति पर हमला, पत्नी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। घर की छत पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक अधेड़ महिला पर जानलेवा हमला कर दिया।बचाव में पहुंचे पति पर बुरी तरीके से लिपट गई। और उसे भी मधुमक्खियों ने डंक मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनो को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित …

टिकैतनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। घर की छत पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक अधेड़ महिला पर जानलेवा हमला कर दिया।बचाव में पहुंचे पति पर बुरी तरीके से लिपट गई। और उसे भी मधुमक्खियों ने डंक मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनो को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं,पति का उपचार किया जा रहा है।

घटना कस्बा कोतवाली टिकैतनगर के मोहल्ला राय साहब की है। यहां के  निवासी राम कैलाश के घर के बगल काफी समय से मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बना रखा है। बुधवार की दोपहर उनकी पत्नी दयावंती 60 वर्ष किसी काम से छत पर गई थी। तभी अचानक छत्ते से मधुमक्खियां उड़ने लगी जब तक वह कुछ समझ पाती मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर पति बचाने के लिए छत पर पहुंचा तो मधुमक्खियों ने उनको भी डंक मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबा सुन आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर पर पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया वही पति की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज किया जा रहा है।

 

संबंधित समाचार