मां बनने वाली हैं श्रेया घोषाल, बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। चर्चित गायिका श्रेया घोषाल और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। श्रेया ने यह खुशखबरी गुरुवार को सोशल मीडिया पर दी है। घोषाल ने ट्विटर-इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। गायिका ने फोटो को शीर्षक दिया, ”घर में नया मेहमान आने वाला है। आप सबके साथ यह खबर …

मुंबई। चर्चित गायिका श्रेया घोषाल और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। श्रेया ने यह खुशखबरी गुरुवार को सोशल मीडिया पर दी है। घोषाल ने ट्विटर-इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। गायिका ने फोटो को शीर्षक दिया, ”घर में नया मेहमान आने वाला है। आप सबके साथ यह खबर साझा कर रोमांचित महसूस कर रही हूं।”

उन्होंने कहा, ”अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने के लिए आप सबका प्यार और आशीर्वाद चाहिए।” गायिका ने उद्यमी शिलादित्य मुखोपाध्याय  से 2015 में शादी की थी।

घोषाल ने 2019 की फिल्म ‘कलंक’ के ‘घर मोरे परदेसिया’, 2018 की ‘धड़क’ के शीर्षक गीत, ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015) से ‘दीवानी मस्तानी’ और ‘देवदास’ से ‘बैरी पिया’ समेत कई लोकप्रिय गीत गाये हैं।

संबंधित समाचार