रुद्रपुर: बारात में शामिल होने गया सिडकुल कर्मी लापता
रुद्रपुर, अमृत विचार। बारात में गया सिडकुल कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पिता ने पुलिस से पुत्र की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के अनुसार लापता युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम चासला, हल्द्वानी निवासी भूपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर …
रुद्रपुर, अमृत विचार। बारात में गया सिडकुल कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पिता ने पुलिस से पुत्र की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के अनुसार लापता युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम चासला, हल्द्वानी निवासी भूपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र राजेन्द्र बिष्ट हंस विहार कालोनी में किराये के मकान में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता है।
बीती 16 फरवरी को उसने फोन पर बताया कि वह दोस्त की शादी में शामिल होने पिथौरागढ़ जा रहा है और तीन दिन बाद लौटेगा। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आया। फोन करने पर उसको फोन भी बंद आ रहा है। जिसके बाद राजेन्द्र की काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। राजेन्द्र के पिता ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर अनुसार युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसएसआई सतीश कापड़ी ने बताया कि पुलिस ने युवक की तलाश कर रही है।
