हल्द्वानी: साइबर ठगी का शिकार हुआ एक और व्यक्ति, गंवाए 46 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार।  हल्द्वानी शहर में आए दिन साइबर ठगी का लोग शिकार हो रहे हैं। जिसके तहत नैनीताल पुलिस भी  लगातार साइबर क्राइम को रोकने के लिए अगल-अलग तरह की पहल चला रही है। हल्द्वानी के एक व्यवसाई लालच में आकर साइबर अपराधी का निशाना बन गया। साइबर अपराधी ने व्यवसाई को झांसे में …

हल्द्वानी, अमृत विचार।  हल्द्वानी शहर में आए दिन साइबर ठगी का लोग शिकार हो रहे हैं। जिसके तहत नैनीताल पुलिस भी  लगातार साइबर क्राइम को रोकने के लिए अगल-अलग तरह की पहल चला रही है। हल्द्वानी के एक व्यवसाई लालच में आकर साइबर अपराधी का निशाना बन गया। साइबर अपराधी ने व्यवसाई को झांसे में लेकर खाते से 46 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल रोड स्थित व्यवसाई मोहम्मद अकील के पास गुरुवार दोपहर फोन कॉल आई। दूसरी ओर से बताया गया कि वह आर्मी कैंट से बोल रहा है और खाते में नकदी जमा कराने का झांसा दिया। झांसे में आए व्यवसाई ने उसे खाता नंबर शेयर कर दिया। इधर, व्यवसाई अपने खाते में रकम जमा होने का इंतजार कर रहा था उधर, कुछ देर बाद ही अलग-अलग किस्तों में उसके खाते से लगभग 46 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई। इसके बाद व्यवसाई को ठगी का पता चला।

संबंधित समाचार