हल्द्वानी: लुटेरों की तलाश में खंगाले सीसीटीवी, दबिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बरेली रोड स्थित एक मार्बल शॉप में लूटकांड के आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस की पांच टीम बनाई गई है। पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगालने के साथ ही संभावित स्थानों पर पुलिस की दबिश भी जारी है। हालांकि 24 घंटा गुजरने के बाद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बरेली रोड स्थित एक मार्बल शॉप में लूटकांड के आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस की पांच टीम बनाई गई है। पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगालने के साथ ही संभावित स्थानों पर पुलिस की दबिश भी जारी है। हालांकि 24 घंटा गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

गुरुवार दोपहर पीड़ित कारोबारी जयराम चौधरी की तहरीर के आधार पर लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इसके साथ ही पुलिस टीमों ने लुटेरों की पहचान की कोशिश में घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हाल ही लूट के मामलों में जेल से छूट कर आए आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी। हालांकि अभी तक पुलिस को ठोस सुराग नहीं मिली।

बता दें कि बुधवार रात साढ़े आठ बजे तीन हथियारबंद बदमाशों ने शॉप से कारोबारी का मोबाइल और गल्ले में रखी 33 सौ की नकदी लूट ली थी। ऑनलाइन कारोबार होने के चलते गल्ले में ज्यादा बड़ी रकम नहीं थी। हालांकि बदमाश गल्ले से बड़ी रकम लूटने के इरादे से ही आए थे। लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं हो पाई। सीओ सिटी बीएस धौनी ने बताया कि सभी टीमें तत्परता से बदमाशों की धरपकड़ के काम में लगी हैं। लूट के मामलों में हाल में जेल से छूटकर आए आरोपियों को भी ट्रैस किया जा रहा है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।

संबंधित समाचार