काशीपुर: दहेज उत्पीड़न के चार मामलों में 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
काशीपुर,अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। केस नंबर एक काशीपुर। आदर्श नगर फेस नंबर एक कुंडेश्वरी निवासी किरन ने बताया कि 13 अप्रैल 2016 को उसका विवाह शिबू …
काशीपुर,अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
केस नंबर एक
काशीपुर। आदर्श नगर फेस नंबर एक कुंडेश्वरी निवासी किरन ने बताया कि 13 अप्रैल 2016 को उसका विवाह शिबू नगर पट्टी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल निवासी जयदेव सिंह रावत के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के 4 दिन बाद से ही पति और उसके परिजनों द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल के प्रताड़ित किया जाने लगा उसने जब यह बात मायके वालों को बताई तो मायके वालों ने कहीं से एक लाख रुपयों का इंतजाम कर दे दिए। इसके बाद दो लाख रुपयों की ओर डिमांड की जाने लगी। शादी के लगभग 6 माह बाद उसे उसके मायके छोड़ आए। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति जयदेव सिंह रावत, ससुर रमेश सिंह रावत, सास, विकास व बबीता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
केस नंबर दो
पुलिस को तहरीर देकर मुख्य बाजार मोहल्ला कटरामालियान निवासी गीता शर्मा ने बताया कि 18 दिसंबर 2012 को उसका विवाह श्याम ब्लॉक गली दुर्गा मंदिर कैलाश नगर दिल्ली निवासी इंदर शर्मा के साथ हुआ था। इस दौरान कन्या पक्ष द्वारा सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी दिया गया। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने उसका 10 लाख रुपयों के लिए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के कुछ अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध है। इन्हीं अवैध संबंधों के कारण उसी पति द्वारा लगातार गर्भनिरोधक दवाइयां दी जाती रही, ताकि वह गर्भवती न हो सके। इस मामले में पुलिस ने पति इंदर शर्मा, ससुर जीतेंद्र शर्मा, सास मिथिलेश शर्मा, नंद नेहा कौशिक और नंदोई अनुज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
केस नंबर तीन
हिमालयन कॉलोनी कुंडेश्वरी निवासी पूजा रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से दहेज की खातिर ससुरालियों द्वारा उसे बुरी तरह प्रताडि़त किया जा रहा है। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के उक्त मामले में आरोपी पति तुलसी सिंह, ससुर आलम सिंह व सास गोविंद देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
केस नंबर चार
मूल रूप से वार्ड नंबर 3 सकेनिया मोड गदरपुर व हाल श्यामनगर थाना कुंडा निवासी रजनी देवी ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ससुराल वालों द्वारा दहेज की खातिर उसका बुरी तरह उत्पीड़न किया जाता रहा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट होती थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर भटपुरा थाना रेहड़ जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी पति अमित कुमार समेत राधेश्याम, मिथलेश देवी, नीरज कुमार, रचना देवी व सुमित कुमार के खिलाफ धारा 323/498ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
