कोलकाता में ब्रिगेड परेड रैली में बोले पीएम मोदी- ममता ‘दीदी’ ने जनता का विश्वास तोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनता का विश्वास ताेड़ा है और विधानसभा चुनाव में एक तरफ तृणमूल कांग्रेस, और वामदल-कांग्रेस हैं, जिनका बंगाल विरोधी रवैया रहा है और दूसरी और बंगाल के लोग हैं जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मजबूती से खड़े …

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनता का विश्वास ताेड़ा है और विधानसभा चुनाव में एक तरफ तृणमूल कांग्रेस, और वामदल-कांग्रेस हैं, जिनका बंगाल विरोधी रवैया रहा है और दूसरी और बंगाल के लोग हैं जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मजबूती से खड़े हैं।

मोदी ने यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के प्रचार के लिए एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) ने आपका भरोसा तोड़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में बदलाव के लिए ममता दीदी पर भरोसा किया था। लेकिन दीदी और उनके विधायकों ने उनके भरोसे को तोड़ दिया। इन सभी लोगों बंगाल को विश्वास तोड़ा है। दीदी अब बुआ बन गयी हैं। वह अपने भतीजे के लालच को पूरा करने में लग गयी हैं। उनका रिमोट कंट्रोल कहीं और है। मैंने वर्षों पहले जिस दीदी को देखा था, अब वह दीदी नहीं रह गयीं।

मोदी ने कहा कि यह ब्रिगेड परेड ग्राउंड कई महान नेताओं का गवाह रहा है और उन लोगों का भी गवाह रहा है जिन्होंने पश्चिम बंगाल की प्रगति को बाधित किया है। बंगाल की जनता ने बदलाव के लिए कभी भी आशा नहीं छोड़ी हैं। प्रधानमंत्री ने यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इतनी बड़ी भीड़ का आशीर्वाद कभी नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि मुझे राजनीतिक जीवन में सैकड़ों रैलियों को संबोधित करने का सौभाग्य मिला है, लेकिन इतने लंबे कार्यकाल में मुझे इतने बड़े जन समूह का आशीर्वाद कभी नहीं मिला, मुझे आज ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य मिला है। इससे पहले एक ट्वीट में मोदी ने कहा कि कोलकाता की धरा में उतरा। मुझे पार्टी की रैली के लिए बड़े पैमाने पर पूरे रास्ते में पार्टी कार्यकर्ताओं और पश्चिम बंगाल के लोगों को देखने को मिला है।

भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ब्रिगेड परेड मैदान में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहीं आज एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने अन्य नेताओं की उपस्थिति में मिथुन चक्रवर्ती का पार्टी में स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में अभिनेता के आवास पर पिछले महीने उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गयी थीं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात