विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड मेडल, फिर हासिल की नंबर एक रैंकिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोम। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता तथा टोक्यो ओलम्पिक में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद विनेश फोगाट ने रोम में चल रही माटियो पैलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरीज में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। विनेश ने इसके साथ ही विश्व में अपने वजन वर्ग में नंबर वन रैंकिंग फिर से हासिल …

रोम। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता तथा टोक्यो ओलम्पिक में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद विनेश फोगाट ने रोम में चल रही माटियो पैलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरीज में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। विनेश ने इसके साथ ही विश्व में अपने वजन वर्ग में नंबर वन रैंकिंग फिर से हासिल कर ली है।

26 वर्षीय विनेश ने शनिवार को 53 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की पहलवान डायना वीकर को 4-0 से हराया। विनेश ने हफ्ते भर के अंदर दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने इससे पहले यूक्रेनियन कुश्ती टूर्नामेंट में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था।

टोक्यो ओलम्पिक का कोटा हासिल कर चुकी विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश अब तक ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान है।

संबंधित समाचार