रुद्रपुर: जनपद में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आशा सितारा देवी को मिला सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला स्वास्थ्य समिति ऊधमसिंह नगर द्वारा जनपद में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आशा कार्यकत्री सितारा देवी को सम्मानित किये जाने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। शुक्रवार को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना …

अमृत विचार, रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला स्वास्थ्य समिति ऊधमसिंह नगर द्वारा जनपद में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आशा कार्यकत्री सितारा देवी को सम्मानित किये जाने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

शुक्रवार को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने सितारा देवी के होली चौक आवास विकास स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर और बुके प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया। शर्मा ने कहा कि सितारा देवी अपने कार्यों के प्रति हमेशा निष्ठावान और समर्पित रही हैं, उसी के फलस्वरूप उन्हें पूरे जनपद में प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया। इस अवसर पर प्रमुख उपस्थित लोगों में कांग्रेस महामंत्री राजीव कामरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, लीला जोशी, राजकुमारी, निर्मला देवी, निधि, दीनानाथ, प्रेमपाल सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार