रुद्रपुर: गूलरभोज में शुरू हुआ वाटर स्पोर्ट्स, देश से 10 टीमों ने लिया हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज में स्थित बौर जलाशय में तीन दिवसीय साहसिक वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन शुरू हो गया है। इन खेलों में देश भर से दस टीमें भाग ले रही हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, भाजपा नेता सुरेश परिहार, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के …

अमृत विचार, रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज में स्थित बौर जलाशय में तीन दिवसीय साहसिक वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन शुरू हो गया है। इन खेलों में देश भर से दस टीमें भाग ले रही हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, भाजपा नेता सुरेश परिहार, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने संयुक्त रूप से 14 मार्च तक चलने वाली इन साहसिक खेलों की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों ने विभिन्न प्रान्तों से आये प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया व उन्हें शुभकामनाएं दी।

प्रतियोगिता में उत्तराखंड सहित राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आईटीबीपी व पुलिस की कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन 500 मीटर, 1000 मीटर व 200 मीटर कैनोइंग व कयाकिंग का आयोजन किया गया।  इस दौरान डीएम रंजना राजगुरु ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि बौर जलाशय में आकर वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आनन्द लें। उन्होने कहा कि इस खेल को और अधिक बढाने एवं युवाओ में छिपी प्रतिभाओं को उभारने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें।

प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन व उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के समन्वय से तथा पर्यटन विभाग की देख-रेख में आयोजित किया जा रहा है।

ये टीमें रहीं विजेता

पहले दिन पुरुष वर्ग कैनोइंग-1 में उत्तराखण्ड की टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं मध्यप्रदेश की टीम ने सिल्वर और झारखण्ड की टीम ने कास्य पदक पर कब्जा किया। कैनोइंग-2 में झारखण्ड की टीम ने गोल्ड, उत्तराखण्ड की टीम ने सिल्वर और मध्यप्रदेश की टीम ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा कयाकिंग-1 में आईटीबीपी में गोल्ड, उत्तराखण्ड की टीम ने सिल्वर और दिल्ली की टीम ने कांस्य पदक जीता। कयाकिंग-2 में मध्यप्रदेश ने गोल्ड, झारखण्ड ने सिल्वर और राजस्थान की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

संबंधित समाचार