बरेली: शोध पर्यवेक्षक स्वीकृत, 15 से पीएचडी में प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश 15 मार्च से होंगे। प्रवेश से पहले पीएचडी सुपरवाइजर (शोध पर्यवेक्षक) के पैनल विषयवार स्वीकृत कर दिए गए हैं। पर्यवेक्षक के अंतर्गत कितने छात्र शोध कर सकेंगे इसकी सीटों की संख्या भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसी आधार पर छात्र अपना पर्यवेक्षक …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश 15 मार्च से होंगे। प्रवेश से पहले पीएचडी सुपरवाइजर (शोध पर्यवेक्षक) के पैनल विषयवार स्वीकृत कर दिए गए हैं। पर्यवेक्षक के अंतर्गत कितने छात्र शोध कर सकेंगे इसकी सीटों की संख्या भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसी आधार पर छात्र अपना पर्यवेक्षक चुन सकेंगे। प्रवेश के दौरान छात्र को काउंसलिंग शुल्क के लिए 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी लाना होगा। पहले दिन करीब 160 छात्रों के प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश सुबह 10:30 बजे से शोध निदेशालय नेहरू केंद्र में होंगे।

विश्वविद्यालय ने पीएचडी में प्रवेश के लिए वर्ष 2019 में प्रवेश परीक्षा करायी थी लेकिन प्रवेश नहीं हो सके थे। उसके बाद से प्रवेश अटका था। उसके बाद कोरोना की वजह से प्रवेश नहीं हो सके। कुछ दिनों पहले कुलपति ने एक बार फिर से शोध प्रक्रिया को तेजी से लाने के निर्देश दिए। इसके बाद वर्ष में दो बार पीएचडी में प्रवेश का निर्णय लिया गया और 2019 में प्रवेश परीक्षा के पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश 15 मार्च से शुरू किए जा रहे हैं।

मार्च को शिक्षा शास्त्र, वाणिज्य, अनु्प्रयुक्त अंग्रेजी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, चित्रकला और उर्दू विषयों के प्रवेश होंगे। सामान्य और अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए प्रवेश शुल्क 2500 रुपये और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 1250 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। छात्रों को अपने प्रमाण पत्र भी साथ लाने होंगे। शोध में प्रवेश के लिए 480 सीटें पर्यवेक्षकों के अंतर्गत की निर्धारित की गई हैं।

यह सीटें अप्रैल और मई 2019 में विश्वविद्यालय परिसर और विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों से मांगी गई सूची के आधार पर की गई है। किसी शिक्षक के पास 6 तो किसी के पास 4 तो किसी के पास एक ही सीट रिक्त है। सीट के आधार पर ही अभ्यर्थी को अपना पर्यवेक्षक चुनना होगा। विषयवार शोध पर्यवेक्षक की सूची के साथ उनका नंबर और ईमेल आईउी भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। मीडिया प्रभारी डा. अमित सिंह ने बताया कि प्रवेश के बाद छात्रों को शोध पर्यवेक्षक से संपर्क करना होगा। इसलिए शोध पर्यवेक्षक के पैनल स्वीकृत हो गए हैं। इसी आधार पर छात्र अपना पर्यवेक्षक चुन सकेंगे।

वर्जन
शोध में प्रवेश 15 मार्च से शुरू हो रहे हैं। पहले दिन करीब 160 सीटों पर प्रवेश होंगे। प्रवेश प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को प्रवेश शुल्क के साथ काउंसिलिंग शुल्क भी जमा करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया नेहरू केंद्र में स्थापित शोध निदेशालय में होगी।
प्रो. सुधीर कुमार, शोध निदेशक

संबंधित समाचार