उन्नाव: जंगल में छिपे थे बदमाश, पहुंची पुलिस, चलने लगीं ताबड़तोड़ गोलियां और फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज, उन्नाव। रविवार शाम को रायबरेली पुलिस ने सोहरामऊ थाना क्षेत्र के महनौरा गांव के जंगल से बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। घेराबंदी कर पकड़ने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिस पर पुलिस को भी जवाबी कार्यवाई करनी पड़ी। शुक्रवार दोपहर रायबरेली की पुलिस ने उन्नाव जनपद के सोहरामऊ …

नवाबगंज, उन्नाव। रविवार शाम को रायबरेली पुलिस ने सोहरामऊ थाना क्षेत्र के महनौरा गांव के जंगल से बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। घेराबंदी कर पकड़ने के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिस पर पुलिस को भी जवाबी कार्यवाई करनी पड़ी।

शुक्रवार दोपहर रायबरेली की पुलिस ने उन्नाव जनपद के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के महनौरा गांव स्थित वन विभाग के जंगल मे काम्बिंग शुरू कर दी। दो गाड़ियों से आयी पुलिस टीम में आधे लोग पुलिस और आधे लोग सादी वर्दी में थे।

महनौरा गांव की खाली पड़ी सीलिंग की जमीन के बगल में स्थित वन विभाग के जंगल में काम्बिंग करते हुए पुलिस टीम जैसे ही अंदर घुसी वैसे ही जंगल में छुपे बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम महनौरा, आशाखेड़ा, बीकामऊ और सरायजोगा के मध्य पड़ी चार सौ बीघा सीलिंग की जमीन में दौड़ाकर जवाबी फायरिंग करते हुए चार -पांच बदमाशों को दबोच लिया और रायबरेली लेकर चली गयी।

संबंधित समाचार