विश्व उपभोक्ता दिवस आज: एक साल में छह पीड़ितों को ही मिल सका इंसाफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राहुल जोशी, हल्द्वानी। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग इस वर्ष सिर्फ छह मामलों में ही फैसला सुना सका है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस एक साल में 17 वादों पर ही चर्चा हो सकी है। हालांकि, 11 वादों को आयोग की ओर से निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि जिला उपभोक्ता विवाद …

राहुल जोशी, हल्द्वानी। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग इस वर्ष सिर्फ छह मामलों में ही फैसला सुना सका है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस एक साल में 17 वादों पर ही चर्चा हो सकी है। हालांकि, 11 वादों को आयोग की ओर से निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग वर्ष 2019 से पहले जिला उपभोक्ता फोरम कहलाया जाता था।

विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च को मनाया जाता है। 15 मार्च 2020 से लेकर 14 मार्च यानी रविवार तक आयोग सिर्फ छह मामलों में ही अपना फैसला सुना सका है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के सदस्य शबाहत हुसैन खान ने बताया कि किसी को आयोग में शिकायत करने के लिए एक प्रार्थना पत्र तैयार कर देना होता है। इसमें विपक्षीगण का नाम समेत बिल आदि सभी की फोटोकॉपी भी लगाई जाती है। इसके बाद ही मामले में आगे की कार्यवाही की जाती है।

अब एक करोड़ तक के मामलों की सुनवाई
हल्द्वानी। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अब एक करोड़ रुपये तक के मामलों में सुनवाई हो सकती है। हालांकि, इससे पहले फोरम में बीस लाख रुपये तक के मामलों की सुनवाई हो सकती थी। ऐसे में अब बिल्डर्स समेत कई वर्ग इस आयोग में आ सकते हैं।

पांच लाख के मामलों में कोई फीस नहीं
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में पांच लाख रुपये तक के मामलों में कोई फीस नहीं है। वहीं, इससे उपर दस लाख तक के मामलों में 100 रुपये, 15 लाख रुपये तक के मामलों में 200 रुपये और इसी तरह एक करोड़ रुपये तक के मामले में दो हजार रुपये फीस ली जाती है।

दो साल तक कर सकते हैं शिकायत
हल्द्वानी। अगर किसी भी ग्राहक को कोई शिकायत करनी हो तो उसे वह दो साल तक ही शिकायत कर सकता है। इसके बाद उसकी शिकायत मान्य नहीं होगी। हालांकि, विशेष स्थिति में छह महीने की अवधि बढ़ा दी जाती है।

इन पांच को मिला इंसाफ
1- गायत्री नगर हरिपुरनायक कुसुमखेड़ा निवासी दीपक भाकुनी पुत्र हुकुम सिंह- 59575 रुपये
2- वार्ड नंबर दो, गांधीनगर डौली रेंज लालकुआं निवासी गौरव कपूर पुत्र किशन लाल कपूर- 91000 रुपये
3- संजय कालोनी आवास विकास हल्द्वानी निवासी ललित सिंह मेहरा पुत्र खीम सिंह मेहरा- 20000 रुपये
4- प्लाट नंबर छह वर्नान कॉटेज तल्लीताल निवासी मनीष कुमार पुत्र देवेंद्र लाल- 43147 रुपये
5- पार्वती विहार, निकट पनचक्की हल्द्वानी निवासी कृष्णा सिंह वयस्क पुत्री शिव प्रताप सिंह- 45000 रुपये
6- हाउस ऑफ आरसी मौलेखी सेंट पॉल स्कूल के पास काठगोदाम निवासी मीनाक्षी जैन पत्नी जेके जैन- 6650 रुपये

संबंधित समाचार