हल्द्वानी: जेल कर्मियों ने अपने ही अधीक्षक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, हटाने की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के उप कारागार में तैनात तैनात जेल कर्मचारियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक हल्द्वानी मनोज आर्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मंगलवार सुबह प्रदर्शन कर उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। जेल कर्मचारियों ने जेल के गेट पर जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों का …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के उप कारागार में तैनात तैनात जेल कर्मचारियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक हल्द्वानी मनोज आर्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मंगलवार सुबह प्रदर्शन कर उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है।
जेल कर्मचारियों ने जेल के गेट पर जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों का कहना है कि मनोज आर्या साजिश के तहत जेल कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बताया कि बीते 6 मार्च को हल्द्वानी जेल में कैदी की हुई, इस मौत के मामले में मनोज आर्या द्वारा जमानत पर बाहर निकले अपराधी के साथ सांठगांठ कर उल्टा यहीं के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दिलवा दी गई। कर्मचारियों ने जेल अधीक्षक मनोज आर्या के कॉल डिटेल की जांच कराने को भी कहा है, जिससे सच सबके सामने आ सके। उधर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या का कहना है कि इन मामलों में कोई सत्यता नहीं है।
