रुद्रपुर: अप्रैल तक खिलाड़ियों के लिए तैयार हो जाएगा बॉक्सिंग शेड
रुद्रपुर, अमृत विचार। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 1 करोड़ 14 लाख 92 हजार रुपये की लागत से बन रहे बॉक्सिंग शेड का निर्माण अप्रैल की शुरुआत में पूरा हो जाएगा। इस शेड में एक नहीं बल्कि दो रिंग बनाई जाएगी। मालूम हो कि राज्य स्तरीय बॉक्सिंग शेड का निर्माण कार्य पिछले साल जनवरी से शुरू हुआ …
रुद्रपुर, अमृत विचार। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 1 करोड़ 14 लाख 92 हजार रुपये की लागत से बन रहे बॉक्सिंग शेड का निर्माण अप्रैल की शुरुआत में पूरा हो जाएगा। इस शेड में एक नहीं बल्कि दो रिंग बनाई जाएगी।
मालूम हो कि राज्य स्तरीय बॉक्सिंग शेड का निर्माण कार्य पिछले साल जनवरी से शुरू हुआ था, लेकिन मार्च में कोविड- 19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के चलते निर्माण कार्य में बाधा आ गई। अगस्त माह के अंत से बॉक्सिंग शेड निर्माण का कार्य दोबारा शुरू किया गया। मौजूदा समय में पेंट और बिजली का कार्य बॉक्सिंग शेड में शेष रह गया है।
जिला क्रीडा अधिकारी रशिका सिद्दीकी ने बताया कि राज्य स्तरीय बॉक्सिंग शेड बनने से स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया की स्टेडयम में करीब 45 खिलाडी बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया राज्य सरकार द्वारा बजट दिए जाने पर यहां राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
