बरेली: मार्च के अंतिम से अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक होंगे पंचायत चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। राज्य निर्वाचन आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मार्च के अंतिम सप्ताह से अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक कराने की तैयारी में है। चुनाव कराने के लिए यह समय प्रस्तावित कर दिया गया है। अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा की ओर से सभी जिलाधिकारियों को इस आशय का पत्र पत्र भेजा गया है। …

अमृत विचार, बरेली। राज्य निर्वाचन आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मार्च के अंतिम सप्ताह से अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक कराने की तैयारी में है। चुनाव कराने के लिए यह समय प्रस्तावित कर दिया गया है। अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा की ओर से सभी जिलाधिकारियों को इस आशय का पत्र पत्र भेजा गया है।

पत्र में कहा गया है कि पंचायत निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाएं जनपदों में गतिमान हैं। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों का सभी स्तरों पर समुचित समन्वय और सहयोग अत्यावश्यक है। जिन जनपदों में जिला मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक की समन्वय बैठक नहीं हुई है वहां बैठक आयोजित कर निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत करा दें। साथ ही बैठक के कार्यवृत्त की एक प्रति आयोग को भेजें। राज्य में ‘एक जनपद एक चरण’ में चुनाव कराने की अधिसूचना जारी हो चुकी है।

बरेली मंडल में इसी तरह से चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी जुट गए हैं। अब प्रत्येक मतदान स्थल पर तीन नहीं बल्कि दो ही मतपेटियां उपलब्ध कराई जाएंगी। एक ही मतपेटी में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत के प्रमुख पद, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर मतपत्र डाले जाएंगे। इस बार चुनाव 24 बिंदुओं पर कराया जाएगा। इसकी गाइडलाइन जारी कर दी गई है। चुनाव में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय की ड्यूटी ग्रेड पे के अनुसार लगाने की तैयारी की जा रही है।

संबंधित समाचार