बरेली: एसटीपी के लिए वित्तीय टेंडर की तैयारी, जल्द शुरू होगा काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत लगाए जाने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए अब वित्तीय टेंडर खोलने की तैयारी की जा रही है। इसकी कार्रवाई अंतिम चरण में है। इसके लिए जल निगम तकनीकी टेंडर पहले ही खोल चुका है। बता दें कि लगभग पौने तीन अरब रुपये की लागत से तीन …

अमृत विचार, बरेली। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत लगाए जाने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए अब वित्तीय टेंडर खोलने की तैयारी की जा रही है। इसकी कार्रवाई अंतिम चरण में है। इसके लिए जल निगम तकनीकी टेंडर पहले ही खोल चुका है। बता दें कि लगभग पौने तीन अरब रुपये की लागत से तीन जगह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने हैं। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है। वित्तीय टेंडर होने के बाद एसटीपी का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चार जगहों पर एसटीपी बनाने के लिए 2.71 अरब रुपये मंजूर हो चुके हैं। इसके लिए हरूनगला में जमीन देखी गई थी जो पहले पुलिस विभाग को दी गई थी। अब इसे पुलिस से वापस ले लिया गया है। उधर, बरीनगला और कतारपुर में भी जमीन मिलने के बाद एसटीपी लगाने का रास्ता साफ हो चुका है। जिला प्रशासन एसटीपी लगाने के लिए सरकारी भूमि का अधिग्रहण पिछले साल ही किया जा चुका है लेकिन अभी एसटीपी लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया है।

इस देरी पर एनजीटी पहले ही असंतोष जाहिर करते हुए फटकार भी लगा चुका है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था जल निगम के इंजीनियर अब तीनों ही जगहों पर एसटीपी लगाने के लिए फर्मों को जल्द से जल्द ठेका देने की तैयारी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि एसटीपी के लिए तकनीकी टेंडर हो चुके हैं। इसे लेकर इसके तकनीकी के कुछ अन्य पहलुओं का बारीकी से अध्ययन कराया जा रहा है। होली के बाद इनके अंतिम चरण की वित्तीय टेंडर देने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

एसटीपी लगाने के लिए फर्मों को ठेका दिया जाना है। इसके लिए तकनीकी टेंडर खुले चुके हैं। अब वित्तीय टेंडर खोलने के साथ एसटीपी लगाने का काम शुरू हो जाएगा। -संजय कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम

संबंधित समाचार