लालकुंआ: 3225 महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रगतिशील संस्था सम्मानित
लालकुआं,अमृत विचार। कुमाऊं मंडल मे ई-शक्ति परियोजना के क्रियान्वयन में प्रगतिशील संस्था ने उत्कृष्ट कार्य किया। संस्था ने 300 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 3225 महिलाओं के सशक्तिकरण की बुनियाद रही और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया। उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रगतिशील संस्था को नाबार्ड ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रगतिशील …
लालकुआं,अमृत विचार। कुमाऊं मंडल मे ई-शक्ति परियोजना के क्रियान्वयन में प्रगतिशील संस्था ने उत्कृष्ट कार्य किया। संस्था ने 300 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 3225 महिलाओं के सशक्तिकरण की बुनियाद रही और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया। उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रगतिशील संस्था को नाबार्ड ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रगतिशील ग्रामीण संस्था के निदेशक शशि कुमार सिंह रावत ने बताया कि संस्था को ई शक्ति परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अथिति उप प्रबन्ध निदेशक नाबार्ड शाजी केभी, महाप्रबन्धक नाबार्ड डॉ ज्ञानेंद्र मणि, रजिस्ट्रार सहकारिता उत्तराखण्ड सरकार बीएम मिश्रा, क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई, राजेश कुमार, चेयरमैन यूजीबी राकेश तेजी की उपस्थित मैं सम्मानित किया गया।
संस्था के निदेशक शशि कुमार सिंह रावत ने बताया कि ई शक्ति परियोजना के माध्यम से 300 स्वयं सहायता समूह के 3225 महिला सदस्यों के समूहों के डाटा डिजिटाइजेशन कर बैकों से आनलाइन ऋण आवेदन कर इन महिलाओं को आजीविका से जोड़ा। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दुग्ध उत्पादन, मशरूम की खेती, फैन्सी बास्केट मेकिंग, वाशिंग पाउडर बनाना , सीड प्रोडेक्शन आदि से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया।
भविष्य में और समूहों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। इस कार्य के लिए संस्था के 10 कार्यकर्ता परियोजना में कार्यरत है। एक कार्यकर्ता 30 समूह के संचालन को देखता है। मौके पर नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रगतिशील संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा भी की।
