हल्द्वानी: ब्लॉक प्रमुख और जिला युवा कल्याण अधिकारी में ठनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच रार थमने का नाम नहीं ले रही है। अब कि बार हल्द्वानी की ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी राजदीप पंत पर उपेक्षा करने और ब्लॉक में होने वाली विकास योजनाओं की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को ब्लॉक में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच रार थमने का नाम नहीं ले रही है। अब कि बार हल्द्वानी की ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी राजदीप पंत पर उपेक्षा करने और ब्लॉक में होने वाली विकास योजनाओं की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को ब्लॉक में हुई प्रेस वार्ता में ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी ने कहा कि जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से मंगल दलों को बांटी जाने वाली किटों में मनमानी की जा रही है। एक अधिकारी के इशारे पर किटों को बांटा जा रहा है। इनमें भी जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है। ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान किसी को भी वितरण कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिला युवा कल्याण विभाग विभागीय योजनाओं के बारे में मुख्यालय को कोई सूचना नहीं देता है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भी विकास योजनाओं की जानकारी नहीं दी जाती है। यह पूरी तरह से लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों का अपमान है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री से लिखित तौर पर की गई है। यदि फिर भी विभागीय अधिकारी बाज नहीं आते हैं और कार्यक्रमों व विकास योजनाओं में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करते हैं तो तानाशाह अफसरों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कल्पना सामंत, कमला आर्य, अनीता बेलवाल, दीपक आर्य, नीतिश चंद्र, सुरेश भारती, गरिमा पांडे आदि बीडीसी सदस्य मौजूद थे।

ये होते हैं मंगल 
ब्लॉक प्रमुख व बीडीसी सदस्यों ने बताया कि गांवों में महिला और पुरुष वर्ग के अलग-अलग मंगल दल गठित होते हैं। जो कि युवाओं में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं ताकि वे नशे व अन्य बुराइयों से दूर रहे। युवा कल्याण विभाग की ओर से इन दलों को स्पोर्टस किट दी जाती है। वर्तमान में 22 मंगल दलों को ब्लॉक से 88 हजार रुपये जारी किए गए हैं

संबंधित समाचार