रामपुर: नंद-भाभी समेत दो बच्चे लापता, तलाश जारी
रामपुर/मिलक/अमृत विचार। थाना मिलक के ग्राम भैंसाड़ी निवासी नंद-भाभी समेत दो बच्चे मंगलवार से लापता हैं। परिजनों ने चारों लोगों की काफी खोजबीन की लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार देर रात परिजनों ने एक युवती, एक महिला समेत दो बच्चों की गुमशुदगी की तहरीर थाना मिलक में दी है। भैंसोड़ी निवासी अविवाहित नंद अपनी …
रामपुर/मिलक/अमृत विचार। थाना मिलक के ग्राम भैंसाड़ी निवासी नंद-भाभी समेत दो बच्चे मंगलवार से लापता हैं। परिजनों ने चारों लोगों की काफी खोजबीन की लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार देर रात परिजनों ने एक युवती, एक महिला समेत दो बच्चों की गुमशुदगी की तहरीर थाना मिलक में दी है।
भैंसोड़ी निवासी अविवाहित नंद अपनी भाभी और उनके दो बच्चों के साथ मिलक के बाजार से शापिंग करने आई थीं। लेकिन, देर रात तक नंद-भाभी और बच्चों के घर वापस नहीं आने पर परिजन फिक्रमंद हो गए और अपनी रिश्तेदारियों समेत मिलने वालों में खोजबीन की, कोई सुराग नहीं मिलने थाना मिलक में गुमशुदगी की तहरीर दी है।
कोतवाल मिलक अनिल कुमार ने बताया कि नंद-भाभी के दोनों नंबरों को सर्विसलांस पर लगवा दिया गया है। तलाश की जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।
