हल्द्वानी: मांगों को लेकर धरने पर बैठे एसटीएच के उपनल कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
हल्द्वानी, अमृत विचार। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में उपनल कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों के धराना प्रदर्शन से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह से प्रभावित रही। वेतन वृद्धि, प्रोन्न्ति का लाभ आदि सहित अनेक मांगों को स्वीकार नही किए जाने पर कर्मचारियों ने गुरुवार को अस्पताल गेट …
हल्द्वानी, अमृत विचार। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में उपनल कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों के धराना प्रदर्शन से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह से प्रभावित रही। वेतन वृद्धि, प्रोन्न्ति का लाभ आदि सहित अनेक मांगों को स्वीकार नही किए जाने पर कर्मचारियों ने गुरुवार को अस्पताल गेट पर धरना दिया।
कर्मचारियों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन और शासन द्वारा पूर्व में कई बार हमारी मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया लेकिन धरातल पर अभी तक इसका लाभ कर्मचारियों को नही मिला है। लिहाजा उन्हें विवश होकर धरना देना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी नेताओं के मुताबिक 10 वर्ष से भी ज्यादा समय से वह कार्यरत है, और इतने लंबे समय के बाद भी उनकी वेतन वृद्धि नही की जा रही है न ही स्थाईकरण किया जा रहा है। कहना यह भी है कि वेतन भुगतान भी देरी से किया जाता है और कॉलेज प्रशासन द्वारा विभिन्न पटलों पर लोगों से काम लिया जा रहा है। उपनल कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि कार्यबहिष्कार के बाद भी प्रशासन द्वारा मांगे स्वीकार नही की जाती हैं तो व 26 मार्च से अनिश्चित कालीन धरने के लिए बाध्य होंगे।
कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन के कारण अस्पताल के महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित रहे, मरीजों सहित अस्पताल प्रशासन के अधिकारी भी प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए प्रयास करते रहे।
