बागेश्वर: अब मैगड़ीस्टेट नहीं वज्यूला होगा अटल उत्कृष्ट विद्यालय
बागेश्वर,अमृत विचार। प्रदेश की शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जनपद में पूर्व घोषित राइंका मैगड़ीस्टेट से अटल उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा वापस ले लिया है। इसके स्थान पर अब राइंका वज्यूला को यह दर्जा दिया गया है। आदेश में लिखा गया है कि मैगडीस्टेट में पर्याप्त जमीन, भवन व संसाधन न होने के कारण …
बागेश्वर,अमृत विचार। प्रदेश की शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जनपद में पूर्व घोषित राइंका मैगड़ीस्टेट से अटल उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा वापस ले लिया है। इसके स्थान पर अब राइंका वज्यूला को यह दर्जा दिया गया है।
आदेश में लिखा गया है कि मैगडीस्टेट में पर्याप्त जमीन, भवन व संसाधन न होने के कारण यह फैसला लिया गया था। बता दें कि पूर्व में सरकार ने जनपद के राइंका मैगड़ीस्टेट को अटल उत्कृष्ट विदयालय का दर्जा दिया था।
परंतु इस विद्यालय में पर्याप्त संसाधन नहीं पाए गए इसके अलावा स्कूल में भूमि व भवन भी मानक के अनुसार नहीं थे। जिस पर उन्होंने संशोधन आदेश के तहत अब इसके स्थान पर राइंका वज्यूला को अटल उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा दिया गया है।
