हरिद्वार: राष्ट्रपति का दौरा स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हरिद्वार का प्रस्तावित दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है। गौरतलब है राष्ट्रपति को एक अप्रैल को हरिद्वार आना था, यहां उन्होंने पतंजलि योगपीठ सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होना था। ऐसा माना जा रहा है कि हरिद्वार में महाकुंभ की अधिसूचना जारी होने के बाद तथा …

हरिद्वार, अमृत विचार। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हरिद्वार का प्रस्तावित दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है। गौरतलब है राष्ट्रपति को एक अप्रैल को हरिद्वार आना था, यहां उन्होंने पतंजलि योगपीठ सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होना था। ऐसा माना जा रहा है कि हरिद्वार में महाकुंभ की अधिसूचना जारी होने के बाद तथा देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए राष्ट्रपति का यह दौरा स्थगित हो गया है। उल्लेखनीय है कि महाकुंभ मेले की अधिसूचना जारी होने के बाद मेले में अति विशिष्ट लोगों के आने पर प्रतिबंध है। हालांकि उत्तराखंड के सभी मुख्यमंत्री इसका उल्लंघन करते रहें है और कुंभ मेले में आकर स्नान करते रहे है।

संबंधित समाचार