दूसरे वन डे में इंग्लैंड ने भारत को दी 6 विकेट से शिकस्त, सीरीज एक-एक से बराबर, आखिरी मुकाबले में होगा फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। भारत ने टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां छह विकेट पर 336 रन बनाये। भारत की तरफ से केएल राहुल ने 108, ऋषभ पंत ने 77 और कप्तान विराट कोहली ने 66 रन बनाये। भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य का …

पुणे। भारत ने टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां छह विकेट पर 336 रन बनाये। भारत की तरफ से केएल राहुल ने 108, ऋषभ पंत ने 77 और कप्तान विराट कोहली ने 66 रन बनाये। भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया और भारत को छह विकेट से शिकस्त दी। तीन मैचों की श्रृंखला अब एक-एक से बराबर है और आखिरी मुकाबले में सीरीज के विजेता का फैसला होगा।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड का यह फैसला उस समय तक सही नजर आ रहा था जब तक शिखर चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर रीस टोप्ले का शिकार बन गए जबकि आक्रामक अंदाज में खेल रहे रोहित नौंवें ओवर में सैम करन की चौथी गेंद पर आदिल राशिद को कैच थामकर पवेलिएयन लौट गए।

दो विकेट गिर जाने के बाद कप्तान विराट मैदान में उतरे और उन्होंने राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 121 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। राहुल और विराट ने लगातार दूसरे अर्धशतक पूरे किये। लेग स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर विराट ने कट करने की कोशिश की लेकिन विकेटकीपर जोस बटलर को आसान कैच थमा बैठे। विराट के आउट होने के बाद राहुल ने पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 113 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

पंत ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए अपना अर्धशतक मात्र 28 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों के सहारे पूरा कर लिया। पंत के द्वारा अपना अर्धशतक पूरा करने के कुछ देर बाद ही राहुल ने अपना पांचवां वनडे शतक 108 गेंदों में पूरा कर लिया। हालांकि राहुल अपना शतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक पाए। राहुल टीम के 271 के स्कोर पर आउट हो गए। राहुल का विकेट टॉम करेन ने निकाला।

राहुल के आउट होने के बाद पंत ने हार्दिक के साथ भारत को 47वें ओवर में 300 के पार पहुंचाया लेकिन फिर वह टॉम करेन के इसी ओवर में आउट हो गए। पंत के आउट होने के बाद हार्दिक ने मोर्चा संभाला और अपने भाई क्रुणाल के साथ भारत की पारी को आगे बढ़ाया। हार्दिक छठे बल्लेबाज के रूप में टीम के 334 के स्कोर पर रीस टोप्ले का शिकार बने। भारत की पारी 336 पर जाकर थमी। इंग्लैंड की तरफ से रीस टोपले ने 50 रन पर दो विकेट और टॉम करे न ने 83 रन पर दो विकेट लिए जबकि सैम करेन को 47 रन पर एक विकेट और आदिल राशिद को 65 रन पर एक विकेट मिला।

फॉर्म में चल रहे जानी बेयरस्टो (124) के शानदार शतक और उनकी बेन स्टोक्स (99) के साथ दूसरे विकेट के लिए मात्र 114 गेंदों पर 175 रन की जबरदस्त साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को शुक्रवार को दूसरे वनडे मुकाबले में एकतरफा अंदाज में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। बेयरस्टो और और स्टोक्स की आतिशी बल्लेबाजी ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और इंग्लैंड ने 43.3 ओवर में ही चार विकेट पर 337 रन बनाकर मुक़ाबला ख़त्म कर दिया।

बेयरस्टो और जैसन रॉय ने ओपनिंग साझेदारी में 16.3 ओवर में 110 रन जोड़कर इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दी। रॉय 52 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के के सहारे 55 रन बनाकर रन आउट हुए। लेकिन इसके बाद बेयरस्टो और स्टोक्स की साझेदारी ने भारतीय गेंदबाजी पर ऐसा कहर बरपाया कि भारतीय गेंदबाजों को सांप सूंघ गया।

दोनों बल्लेबाजों ने मनमाने अंदाज में छक्के उड़ाए और मैच को एकतरफा बना दिया। बेयरस्टो को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। सीरीज का फैसला अब इसी मैदान पर रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम मैच से होगा।

संबंधित समाचार