बाजपुर: विवाहिता लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाजपुर। विवाहिता बिना बताए घर से गायब हो गई और काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पीड़ित पति ने कोतवाली में गुमशुदगी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है। ग्राम चकरपुर निवासी ने कोतवाली में दी गुमशुदगी रिपोर्ट में कहा है कि 25 जनवरी को दोपहर बाद बाद करीब दो बजे से उसकी …

अमृत विचार, बाजपुर। विवाहिता बिना बताए घर से गायब हो गई और काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पीड़ित पति ने कोतवाली में गुमशुदगी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है।

ग्राम चकरपुर निवासी ने कोतवाली में दी गुमशुदगी रिपोर्ट में कहा है कि 25 जनवरी को दोपहर बाद बाद करीब दो बजे से उसकी पत्नी  घर से लापता है। वह सायं करीब पांच बजे घर पहुंचा तो वह घर पर दिखाई नहीं दी जिसके चलते उसने आस-पड़ोस के साथ ही तमाम जान-पहचान व रिश्तेदारियों में उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है।

तहरीर में पत्नी को तलाशने में मदद की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार