काशीपुर: रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला अधेड़ का शव
काशीपुर। प्रतापपुर क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास एक अधेड़ का शव पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली एसआई संजीव कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल के पास से पुलिस को शराब का क्वार्टर, अंगूर व कीटनाशक दवाई मिली। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। प्रथम दृष्टया पुलिस का अनुमान है कि जहरीला पदार्थ निगलने …
काशीपुर। प्रतापपुर क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास एक अधेड़ का शव पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली एसआई संजीव कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल के पास से पुलिस को शराब का क्वार्टर, अंगूर व कीटनाशक दवाई मिली। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। प्रथम दृष्टया पुलिस का अनुमान है कि जहरीला पदार्थ निगलने के कारण अधेड़ की मौत हुई होगी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम गढ़ी इंद्रजीत के जंगली इलाके में रेलवे लाइन के किनारे रईस अहमद के ईट भट्टे के पास शनिवार को लोगों ने एक व्यक्ति की लावारिस हालत में शव पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के करीब आंकी जा रही है।
शव के करीब पुलिस को एक कीटनाशक के अलावा शराब का क्वार्टर व अंगूर आदि पड़े मिले। पुलिस का अनुमान है कि मृतक हेमपुर डिपो के आसपास का निवासी हो सकता है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
