हल्द्वानी: 160 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पकड़े तीन लुटेरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लालकुआं में नौ दिन पहले हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। लूट के आरोप में किच्छा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। लुटेरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 160 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। आरोपियों को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया है। शनिवार दोपहर एसएसपी प्रीति …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लालकुआं में नौ दिन पहले हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। लूट के आरोप में किच्छा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। लुटेरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 160 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। आरोपियों को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया है।

शनिवार दोपहर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने लूटकांड का खुलासा करते हुए बताया कि सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल में लूट के आरोपी किच्छा की ओर जाते नजर आए। इसके बाद पुलिस टीम ने सर्विलांस के सहारे किच्छा में लुटेरों का सुराग तलाशा। किच्छा में भी कई सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। तहकीकात के बाद बरा निवासी आकाश दीप, गुरविंदर सिंह, रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, एटीएम, आधार, पैन कार्ड और नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार लूट में दो और लोग भी शामिल थे। ये फरार चल रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। बता दें कि हल्दूचौड़ जग्गी निवासी प्रकाश चंद्र जोशी को 19 मार्च की रात सवा 10 बजे सुभाषनगर बैरियर के पास लूट लिया गया था।
गौरव

संबंधित समाचार