रुद्रपुर : गुस्से में चलायी गोली, बच्ची का जबड़ा फाड़ते हुए निकली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर के बागवाला में किराए के मकान में रहने वाले बिहार के एक परिवार की तकरीबन साढे चार वर्षीय साल पुत्री पर प्रॉपर्टी कारोबारी ने गोली चला दी। गोली बच्ची के जबड़ा चीरते हुए निकल गयी। जानकारी के अनुसार मझपुर मझिला, बिहार हाल निवासी बिगन रुद्रपुर के बागवाला में एक प्रॉपर्टी कारोबारी …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर के बागवाला में किराए के मकान में रहने वाले बिहार के एक परिवार की तकरीबन साढे चार वर्षीय साल पुत्री पर प्रॉपर्टी कारोबारी ने गोली चला दी। गोली बच्ची के जबड़ा चीरते हुए निकल गयी। जानकारी के अनुसार मझपुर मझिला, बिहार हाल निवासी बिगन रुद्रपुर के बागवाला में एक प्रॉपर्टी कारोबारी के मकान में किराए पर रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। सोमवार को दोपहर बिगन की की बच्ची कंचन घर पर होली खेल रही थी।

इसी बीच कारोबारी दीपक जैन अपने साथियों के साथ आया और बच्चों पर गंदगी करने की बात कहकर बिफर पड़ा और आवेश में आकर अपनी बंदूक से तीन-चार राउंड फायर कर दिए। जिसमें से तीन फायर तो जमीन पर किये और एक राउंड बच्ची के ऊपर कर दिया।  गोली बच्ची के जबड़ा फाड़ते हुए निकल गयी। गोली लगने से बच्ची का होंठ पूरी तरह नीचे लटक गया। आनन फानन में बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की कारवाई जा रही है। साथ ही बच्ची के पिता को भी तहरीर दर्ज कराने के लिए कहा गया है। एसएसपी दलीप सिंह कुँवर का कहना है की दोषी को बख्शा नही जाएगा।

संबंधित समाचार