रुद्रपुर: चोरों ने मनाई होली के दिन दीवाली
रुद्रपुर, अमृत विचार। चोरों ने थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कई घरों को अपना निशाना बना लिया। चोर लाखों रुपये कीमत का सामान चुरा कर ले गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना आनंद विहार निवासी राधेश्याम गंगवार होली मनाने बरेली गए हुए थे। इस बीच रात में घर …
रुद्रपुर, अमृत विचार। चोरों ने थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कई घरों को अपना निशाना बना लिया। चोर लाखों रुपये कीमत का सामान चुरा कर ले गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना आनंद विहार निवासी राधेश्याम गंगवार होली मनाने बरेली गए हुए थे।
इस बीच रात में घर का ताला तोड़कर उनके घर मे घुस गए और अलमारी में रखे 55 हज़ार रुपये नकदी सहित लाखों रुपये का सोने के आभूषण चुरा कर ले गए। यही नहीं चोरों ने आसपास के बंद 5-6 अन्य घरों को भी अपना निशाना बनाते हुए वहाँ भी हज़ारो रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इन घरों के स्वामी भी परिवारों सहित होली मनाने बाहर गए हुए थे। चोरी की जानकारी सुबह मकान मालिकों को घर वापस आने पर हुई।
जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार चोरों ने संजय सिंह, अजय सिंह, जय, जितेन्द्र, चंद्रमोहन व मनोज के घर पर चोरी की। थाना ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष विनोद फर्त्याल ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
