कोरोना वायरस: दिल्ली एयरपोर्ट पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की होगी रैंडम जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) उन राज्यों से आ रहे हवाई यात्रियों की यादृच्छिक कोविड-19 जांच करेगा, जहां कोविड-19 के मामलों में हाल में तेजी से वृद्धि हुई है। दिल्ली हवाईअड्डा संचालक डीआईएएल ने बुधवार को यह जानकारी दी।रैंडम जांच में क्रम का पालन नहीं होता है। इसके तहत किसी भी यात्री को …

नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) उन राज्यों से आ रहे हवाई यात्रियों की यादृच्छिक कोविड-19 जांच करेगा, जहां कोविड-19 के मामलों में हाल में तेजी से वृद्धि हुई है। दिल्ली हवाईअड्डा संचालक डीआईएएल ने बुधवार को यह जानकारी दी।रैंडम जांच में क्रम का पालन नहीं होता है। इसके तहत किसी भी यात्री को चुनकर उनकी जांच की जा सकती है।

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा था कि देश में कोविड-19 की स्थिति ‘बद से बदतर’ की तरफ बढ़ रही है और यह खास तौर पर कुछ राज्यों के लिए चिंता की बड़ी बात है। केंद्र ने आगाह किया कि पूरा देश खतरे में हैं और फिलहाल आसन्न खतरों को नहीं देख पाने से इसकी ‘भारी कीमत’ अदा करनी पड़ सकती है।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने बुधवार को ट्वीट कर बताया, ‘‘ सरकार के हालिया आदेश के अनुसार डीडीएमए संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि वाले राज्यों से आ रहे यात्रियों की यादृच्छिक तरीके से कोविड-19 जांच करेगा।’’

डीआईएएल ने बताया कि जांच के नमूने जमा करने के बाद यात्रियों को बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी। हालांकि, संक्रमित पाए गए यात्रियों को अनिवार्य तौर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार पृथकवास में रहना होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और देश में एक दिन में सामने आए 56,211 मामलों में से 78.56 फीसदी मामले इन्हीं राज्यों से हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता