हल्द्वानी: नाबालिग से छेड़छाड़ में मुंहबोला चाचा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक टुकटुक चालक ने दोस्त की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ कर दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।राजपुरा निवासी एक ऑटो चालक स्कूली बच्चों को कोचिंग छोड़ने जाता है। मंगलवार को उसने तबियत खराब होने के चलते अपने दोस्त टुकटुक चालक को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक टुकटुक चालक ने दोस्त की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ कर दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।राजपुरा निवासी एक ऑटो चालक स्कूली बच्चों को कोचिंग छोड़ने जाता है।

मंगलवार को उसने तबियत खराब होने के चलते अपने दोस्त टुकटुक चालक को बच्चों को कोचिंग छोड़ने को कहा। कोचिंग का रास्ता बताने के लिए नाबालिग बेटी को दोस्त के साथ भेज दिया। कोचिंग सेंटर में बच्चों को छोड़ने के बाद टुकटुक चालक ने नाबालिग को अकेली पाकर अश्लील हरकतें शुरू कर दी।

नाबालिग किसी तरह चालक के चंगुल से निकली और कोचिंग सेंटर संचालिका से शिकायत की। संचालिका ने पीड़ित के परिजनों को इसकी जानकारी दी। बुधवार को माता-पिता पीड़ित के साथ कोतवाली पहुंचे और कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि बेटी आरोपी को चाचा कहकर बुलाती थी। एसएसआई कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि पिता की शिकायत पर आरोपी रामबहादुर निवासी ग्राम जमालपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गौरव

संबंधित समाचार