हल्द्वानी: …इन्होनें सरकार की शुद्धि-बुद्धि के लिए किया यज्ञ
हल्द्वानी, अमृत विचार। तिकोनिया के बुद्ध पार्क में शनिवार को उपनल कर्मचारियों का धरना जारी रहा। शनिवार को धरने के दसवें दिन कर्मचारियों ने शुद्धि-बुद्धि यज्ञ किया। इसके चलते प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि और कर्मचारियों के मनोबल बढ़ाने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। बीते 25 मार्च से सुशीला तिवारी अस्पताल के उपनल कर्मचारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। तिकोनिया के बुद्ध पार्क में शनिवार को उपनल कर्मचारियों का धरना जारी रहा। शनिवार को धरने के दसवें दिन कर्मचारियों ने शुद्धि-बुद्धि यज्ञ किया। इसके चलते प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि और कर्मचारियों के मनोबल बढ़ाने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।
बीते 25 मार्च से सुशीला तिवारी अस्पताल के उपनल कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। उपनल कर्मचारी समान काम समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर धरनारत है। उपनल कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगे पूरी न होने पर वह 2022 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे। बता दें कि उपनल कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सुशीला तिवारी अस्पताल में व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अस्पताल में ऑपरेशन से लेकर दवाई आदि की काफी दिक्कत हो रही है।
इसके साथ ही विभागीय कार्य भी काफी प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे। इस दौरान उपनल संघ के पूर्व अध्यक्ष नीरज हेड़िया, मोहन रावत, सुशील कुमार, हेम आर्या, प्रताप बोरा, प्रकाश शर्मा, मोहन पंत, पंकज जोशी, मदन मोहन जोशी, घनश्याम बेलवाल, धर्मेंद्र जोशी, मोहन रावत, उमा डांगी, हेमा आर्या, दीपा शर्मा, प्रीति, प्रमोद कुमार, कैलाश भट्ट, गोविंद पांडे, भुवन भट्ट आदि मौजूद रहे।
