काशीपुर: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक फैक्ट्री में काम करने वाली युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आईटीआई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से रामनगर की रहने वाली युवती काशीपुर में किराए पर कमरा लेकर रहती है। वह नगर की …

काशीपुर, अमृत विचार। एक फैक्ट्री में काम करने वाली युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आईटीआई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूलरूप से रामनगर की रहने वाली युवती काशीपुर में किराए पर कमरा लेकर रहती है। वह नगर की एक नमकीन फैक्ट्री में काम करती है। युवती ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया की मुस्तकीम नाम के युवक ने 3 साल पहले उसे अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपी ने उससे शादी का वादा कर कई बार काशीपुर में शारीरिक शोषण किया। तीन वर्ष के दौरान आरोपी उसे कई स्थानों पर ले गया और अपनी हवस का शिकार बनाया। इसी दौरान वह लगातार पीड़िता को शादी का झांसा देता रहा।

आरोपी ने यूपी के रामपुर जनपद की रहने वाली एक अन्य लड़की से मंगनी कर ली। जल्द ही आरोपी उस लड़की से शादी करने वाला है। पीड़िता ने जब आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह आग बबूला हो गया। उससे शादी नहीं करने की बात कहने लगा। बीते दिनों आरोपी के मामा ने मामले को निपटाने के लिए 15 दिन का समय मांगा था, लेकिन अब आरोपी का मामा भी उसे धमकी देने लगा है। युवती ने कहा कि आरोपी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। आईटीआई थाना पुलिस ने शुक्रवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार